फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: परिजनों ने भूसा घर में छिपाया युवती का शव, 3 घंटे के बाद पुलिस को मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से बहन की मौत, छोटा भाई घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जामुराद। थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के पास बुधवार देर शाम मवेशी को बचाने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आने से अन्नू पाल (19) की मौत हो गई। बहन को बचाने में छोटा भाई टिंकू पाल घायल हो गया। परिजनों ने पुलिसिया कार्रवाई के डर से अन्नू के शव को घर के भूसे वाले कमरे में छिपा दिया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद 3 घंटे बाद बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

राजपुर गांव निवासी हीरामणि की बेटी अन्नू पाल देर शाम गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइन के किनारे बकरी चरा रही थी। इसी दौरान वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जाने वाली ट्रेन आ गई। बकरियों को ट्रैक से हटाने के प्रयास में अन्नू ट्रेन के बेहद करीब आ गई। बहन को खतरे में देख उसका छोटा भाई टिंकू चिल्लाते हुए ट्रैक की तरफ दौड़ा, लेकिन दोनों उसकी चपेट में आ गए। अन्नू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने टिंकू को कछवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक है। दूसरी ओर कानूनी कार्रवाई और पुलिस के डर से परिजनों ने अन्नू के शव को भूसा घर में छिपा दिया। घटनास्थल से शव गायब देख मिर्जामुराद पुलिस और जीआरपी परेशान हो गई। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाओं और 3 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव कब्जे में लिया। अन्नू दसवीं तक पढ़ी थी। कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि हादसे के साथ-साथ अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें