टीवी के रोगी की घर पर हुई मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया और गंभीर आरोप लगाया। कहा कि अस्पताल जाने पर सुपरवाइजर के कमरे में ताला लगा था लिहाजा इलाज नहीं मिला और मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाया और जांच की बात कही।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी पर शनिवार के दोपहर पहुंचे एक टीवी के असाध्य रोगी के परिजन घंटो हंगामा किये परिजनों का आरोप था कि शुक्रवार को असाध्य रोगी को लेकर दवा एवं इलाज हेतु हम लोग अस्पताल पर गए थे तो टीवी सुपरवाइजर के कमरे में ताला बंद था और वह गायब था जिसके चलते ना इलाज हो पाया और ना दवा मिल पाई दवा के अभाव में शनिवार की सुबह घर पर रोगी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह से लोगों को समझा बूझकर मामला शांत कराया। बताया जाता है कि इसी विकास क्षेत्र के डिगहर गांव निवासी राम प्यारे सिंह 70 वर्ष टीवी रोग से ग्रसित थे और उनका सेवापूरी अस्पताल से कार्ड भी बना था और वहीं से दवा चल रही थी ठीक भी हो गए थे लेकिन किसी कारणवश वे बाहर चले गए।
वहां उनकी स्थिति बिगड़ गई और जब डॉक्टरों ने जवाब दे दिया तो पुनः इस अस्पताल पर पहुंचे थे मुंह से खून और बलगम आ रहा था आरोप है कि टीवी सुपरवाइजर माधव कृष्ण मालवीय अक्सर गायब रहते है जिसके चलते इस बीमारी का इलाज करने वाले लोगों को दवा नहीं मिल पाती गुस्साए परिजनों का कहना था कि इस मौत का जिम्मेदार उक्त कर्मचारी है।
विज्ञापन
जबकि कर्मचारी का कहना है कि दवा फार्मासिस्ट देता है शुक्रवार को हम दूसरे अस्पताल पर ड्यूटी करने चले गए थे जबकि फार्मासिस्ट का कहना है कि पोषण पोटली और टीवी की दवा सुपरवाइजर ही देता उक्त कर्मचारी झूठ बोल रहा है वहीं अधीक्षक अमित कुमार सिंह अमित कुमार सिंह का कहना है कि मामला जांच का विषय है जांच चल रही है रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।