फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: निजी अस्पतालों पर प्रशासन का छापा, संचालकों में मचा हड़कंप, सीएमओ के निर्देश पर कार्रवाई

Sat, 28 Jun 2025 07:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

एमबीबीएस चिकित्सक से विहीन अस्पताल की शिकायत के बाद सीएमओ का निर्देश हुआ और निजी अस्पतालों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। जिससे अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहने वाली है।
 
विज्ञापन
अस्पताल पर छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राइवेट नर्सिंग होम के खिलाफ शनिवार को क्षेत्र में पड़े छापा से संचालकों में दशहत व्याप्त रहा। ऐसे अस्पताल एमबीबीएस चिकित्सक विहीन होने की शिकायत सीएमओ के निर्देश पर हुई कार्रवाई से संचालक भयभीत रहे।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर प्राइवेट नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा. अवधेश कुमार ने शनिवार को राजगढ़ क्षेत्र के बागोड़ा, ददरा, राजगढ़, सलैया, नदिहार आदि के प्राइवेट नर्सिंग होम पर छापा मारा।

जिसमें तीन प्राइवेट नर्सिंग होम में चिकित्सक पाए गए, शेष को नोटिस दी गई है। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचकर डिप्टी सीएमओ ने चिकित्सकों, कर्मचारियों के साथ एक आवश्यक बैठक कर कई बिंदुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डा. पवन कुमार कश्यप, डा. संतलाल, डा. अनूप कुमार, डा. अजीत केसरवानी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें