फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : गर्भवती महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 15 Feb 2025 10:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

निजी अस्पताल में डाक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बाद में राजातालाब थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में एक चिकित्सा कर्मी से पूछताछ की जा रही है।

 
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार की रात एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर राजातालाब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अस्पताल में मिली एकमात्र चिकित्सा कर्मी को पूछताछ के लिए पुलिस राजातालाब चौकी ले गई।

विज्ञापन


राजातालाब थाना क्षेत्र के परसूपुर गांव निवासी मनोज पटेल की पत्नी अनीता पटेल (35) गर्भवती थी। दर्द की शिकायत पर शनिवार को परिवार के लोग अनीता को रानी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। उपचार के दौरान रात लगभग 9 बजे अनीता पटेल की मौत हो गई हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही परिवार और गांव के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। सभी चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर राजातालाब थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्होंने शांत कराया। परिजनों के अनुसार, अनीता की छह वर्ष की एक पुत्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें