फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Falgun Purnima 2023: पूर्णिमा का स्नान आज, श्रद्धालु गंगा में लगाएंगे पुण्य की डुबकी, जानें पूजा का मुहूर्त

Tue, 07 Mar 2023 09:13 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि छह मार्च की शाम को 4:30 बजे से ही पूर्णिमा आरंभ हो चुकी है जो सात मार्च की शाम 5:30 बजे तक रहेगी। इसके बाद चैत्र कृष्ण प्रतिपदा शाम को आरंभ हो जाएगी। स्नान, दान और व्रत का पर्व फाल्गुन पूर्णिमा सात मार्च को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
फाल्गुन पूर्णिमा 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाल्गुन पूर्णिमा पर श्रद्धालु स्नान, दान और व्रत के साथ ही पुण्य का स्नान करेंगे। गंगा तट पर श्रद्धालु मां गंगा में पुण्य की डुबकी लगाने के बाद अपने आराध्य को अबीर गुलाल अर्पित करेंगे। अस्सी से राजघाट के बीच होली के हुड़दंग के बीच पूर्णिमा का स्नान भी होगा। सोमवार की शाम से ही पूर्णिमा आरंभ हो गई है। पूर्णिमा के साथ ही होलाष्टक की भी समाप्ति हो जाएगी और मांगलिक कार्यों पर लगा विराम भी हट जाएगा।

विज्ञापन


काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि छह मार्च की शाम को 4:30 बजे से ही पूर्णिमा आरंभ हो चुकी है जो सात मार्च की शाम 5:30 बजे तक रहेगी। इसके बाद चैत्र कृष्ण प्रतिपदा शाम को आरंभ हो जाएगी। स्नान, दान और व्रत का पर्व फाल्गुन पूर्णिमा सात मार्च को मनाई जाएगी। फाल्गुन शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि से फाल्गुन शुक्लपक्ष की पूर्णिमा तक होलाष्टक रहता है। पूर्णिमा के साथ ही होलाष्टक की भी समाप्ति हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें