फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के पास प्रिकॉशन डोज लगवाने का फेक मैसेज: न स्लॉट बुक, न केंद्र पर गए, टीका लगने का आ गया नोटिफिकेशन

Tue, 06 Sep 2022 11:55 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर राहुल कुमार सिंह के पास कोरोना के प्रिकॉशन डोज लगवाने का फेक मैसेज आया तो वो हैरान हो गए। राहुल ने बताया कि उन्होंने ना तो वैक्सीन के लिए कोई स्लॉट बुक कराया है और ना ही कहीं टीका लगवाने गए। अब तक केवल कोविड की पहली, दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
इंजीनियर राहुल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना टीकाकरण को लेकर लापरवाही खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बहुत से लोग जिन्होंने कोविड प्रिकॉशन डोज नहीं लगवाई है उन्हें भी मोबाइल पर वैक्सीन लगवाने का मैसेज आ रहा है। सामाजिक संस्था क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर राहुल कुमार सिंह के मोबाइल पर सुबह सुबह जब प्रिकॉशन डोज लगने का मैसेज आया तो वह हतप्रभ रह गए। 

विज्ञापन

विज्ञापन

राहुल ने बताया कि उन्होंने ना तो वैक्सीन के लिए कोई स्लॉट बुक कराया है और ना ही कहीं टीका लगवाने गए। अब तक केवल कोविड की पहली, दूसरी डोज लगवाई है। बताया कि मैसेज देखने के बाद सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का प्रयास किया तो वो भी आसानी से हो गया। मजे की बात तो यह है कि  राहुल के सर्टिफिकेट पर काशी विद्यापीठ ब्लाक में 4 सितंबर को सुबह 8:15 बजे टीकाकरण लगने का समय दर्ज है जबकि अगर टीकाकरण शुरू होने की बात करें तो स्वास्थ विभाग की ओर से सुबह 9 बजे से टीकाकरण लगाए जाने का समय निर्धारित है। राहुल ने इसकी शिकायत सीएमओ को कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें