बांसफाटक स्थित श्रीयंत्र पीठ से श्रीमहंत लिंगिया महाराज के नेतृत्व में भव्य तिलक यात्रा निकाली गई। यात्रा में 21 वैदिक बटुक मंत्रोच्चार, शहनाई की मधुर धुन, डमरूओं के निनाद और शंखध्वनि के बीच 51 थालों में सजे बाबा के तिलक का चढ़ावा और 56 भोग की थालियां लेकर काशीवासी टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पहुंचे।
पूर्व महंत के आवास पर तिलकोत्सव से पूर्व परिवार की वरिष्ठ सदस्य मोहिनी देवी के सानिध्य में अंकशास्त्री महंत वाचस्पति तिवारी ने विशेष वैदिक पूजन किया। आचार्य सुशील त्रिपाठी के आचार्यत्व में चारों वेदों के वैदिक विद्वानों ने मंत्रोच्चार के साथ बाबा विश्वनाथ की पंचबदन चल प्रतिमा की पूजा की।