बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में अंतर संकाय बास्केटबॉल प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। इसके फाइनल में कला संकाय की टीम ने सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम को हराकर लगातार तीसरे साल ट्राॅफी अपने की।
फाइनल मुकाबले में कला संकाय ने 61 और सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम ने 48 अंक स्कोर किया। यह मैच कला संकाय की टीम ने 13 अंक से जीता। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले विज्ञान संस्थान की टीम ने राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा की टीम को 44-22 अंक से हरा दिया।