Varanasi News : यूपी की भदोही पुलिस ने एक साल में तकरीबन एक करोड़ के मोबाइल बरामद किए हैं। मंगलवार को हुए मोबाइल वितरण के दाैरान सभी के चेहरे खिल उठे। जिले में कीमती मल्टीमीडिया मोबाइल सेटों को बरामद करने के लिए बकायदा सर्विलांस टीम में मोबाइल रिकवरी सेल का गठन किया है।
सर्विलांस टीम के प्रयास से नए साल की पूर्व संध्या पर 125 लोगों के चेहरे उस समय खिल गए, जब उन्हें उनकी पूर्व में खोई कीमती मोबाइल मिली। मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के हाथों मोबाइल पाकर उनके स्वामी खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि जिले में इधर कई महीनों से कीमती मोबाइल सेटों के गायब होने का मामला काफी ज्यादा पुलिस के पास आ रहा था। ऐसे में सर्विलांस टीम का सहारा लिया गया। कीमती मल्टीमीडिया मोबाइल सेटों को बरामद करने के लिए बकायदा सर्विलांस टीम में मोबाइल रिकवरी सेल का गठन किया।
विज्ञापन
मोबाइल सेट को गुम होने की लगातार शिकायत को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में स्वाट टीम गायब मोबाइल सेट को खोजने में जुट गई। 125 कीमती मोबाइल सेट बरामद किया गया। मंगलवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से रूबरू होकर एसपी ने मोबाइल स्वामियों को सौंपा। महीनों से गायब मोबाइल पाकर उनके चेहरे खुशी से झूम उठे।
बताया कि 29 अगस्त 2023 को 101 मोबाइल 31 दिसंबर 2023 को 152, 26 अप्रैल 2024 को 101, छह सितंबर 2024 को 121 और अब 125 मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद किया गया। अब तक करीब एक करोड़ चार लाख का मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को दिया गया। एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह मौजूद रहे।