पकड़ी गई महिलाओं में अनूपा (50) निवासी गल्ला मंडी, बड़कू के मकान में, थाना कोतवाली जिला चंदौली, लक्षो देवी (40), अनि ( 32), ज्योति (34), ज्योति (28), विमला (40), शम्मी (37), सीता (49), मोंगा (36), मीनू (32), रजनी (37) है। सभी रहने वाली पंजाब के मोगा, धर्मकोट, फिरोजपुर की मूल निवासी है। चंदौली में रहती है। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि महिलाएं किन्नर नहीं है पर ट्रेनों में किन्नर की तरह नाटक करते हुए यात्रियों से पैसे ऐंठती है। यात्रियों की शिकायत पर ट्रेनों में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है।
डीडीयू-मिर्जापुर-विंध्याचल-प्रयागराज-छिवकी रेलखंड पर अलग-अलग चरणों में लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों में जबरन पैसे मांगने तथा इस तरह की अन्य गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
तीन दिनों में 20 महिलाओं पर किए गए करवाई
मिर्जापुर। आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि इन दोनों ट्रेनों में महिलाओं द्वारा लगातार यात्रियों को परेशान करने की शिकायत आ रही है । इसके बाद लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अब तक 20 महिलाओं को पकड़ा गया है।
वापस नहीं करती पैसा
मिर्जापुर। आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि यह महिलाएं लोगों को परेशान कर पैसा मांगती हैं। तस्वीर दिखाकर भी जबरदस्ती पैसा मांगती हैं। इसके अलावा माला फूल बेचने के नाम पर भी पैसा मांगती हैं ।महिला किन्नर नहीं है पर किन्नर की तरह ताली बजाकर पैसा मांगती है। कोई अगर 500 का नोट दे दिया तो वापस नहीं करती है।