फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों का दुस्साहस: जमीन पर निर्माण कार्य करने देने के लिए मांगी 15 लाख की रंगदारी, पांच के खिलाफ FIR

Wed, 25 Sep 2024 10:50 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में दबंगों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि जमीन पर निर्माण कार्य कराने के लिए 15 लाख की रंगदारी मांगी और निर्माण रोक दिया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के हरिहरपुर में आशीष कुमार सिंह की जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को दबंगों ने रोक कर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मामले को लेकर आशीष की तहरीर पर हरिहरपुर के विकास, अजय पटेल उर्फ रणधीर व संजय कुमार और प्रदीप पटेल व कॉलोनाइजर अजय मौर्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बड़ी पटिया, भेलूपुर निवासी आशीष ने पुलिस को बताया कि गत 28 अगस्त की दोपहर हरिहरपुर में पांच मनबढ़ उनका निर्माण कार्य रोक दिए। मनबढ़ों ने 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। कहा कि पांचों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और रोहनिया क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। उधर, इस संबंध में रोहनिया थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
29 अगस्त को दिए गए प्रार्थना पत्र पर नहीं हुई थी कार्रवाई
आशीष ने बताया कि घटना के संबंध में उन्होंने 29 अगस्त को पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। जांच अधिकारी ने उनसे पूछताछ ही नहीं की और विपक्षियों के प्रभाव में आकर मनमानी जांच रिपोर्ट भेज कर मामले को रफा-दफा कर दिया। इससे विपक्षियों का मन बढ़ गया और वह उन्हें धमकाने लगे। इस पर उन्होंने पुलिस आयुक्त से पुन: कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें