फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी के भाई के नाम पर डॉक्टर से मांगी रंगदारी, कहा- सुनील राठी को मारने के लिए चाहिए पैसे

Tue, 17 Jul 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बीते सप्ताह जेल में मारे गए माफिया मुन्ना बजरंगी के चचेरे भाई नाम पर एक डॉक्टर से 20 लाख रुपए रंगदारी मांगी गई। रंगदारी मांगने वालों ने डॉक्टर से कहा कि मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के आरोपी सुनील राठी को मारने के लिए पैसे चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने पैसा न देने पर डॉक्टर समेत बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले को दो आरोपियों को जलालगंज रेलवे क्रासिंग के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब बारह बजे मुखबिर से सूचना मिली कि डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश जलालगंज रेलवे क्रासिंग के पास खड़े हैं और कहीं भागने की फिराक में है।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर अजित चौरसिया व पंकज जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों जलालपुर थाने के पुरेव बाजार के रहने वाले हैं। उनसे धमकी देने के लिए इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। बदमाशों ने रंगदारी मांगने के लिए प्रयुक्त सिम कार्ड को तोड़कर फेंक दिया था।

बुधवार शाम को हर्षित हेल्थ केयर सेंटर बाईपास रोड जलालपुर के डॉक्टर डॉ. राजेश कुमार गुप्ता को फोनकर बदमाशों ने अपने को मुन्ना बजरंगी का चचेरा भाई सूर्या बताते हुए बजरंगी के हत्यारों की हत्या करने के लिए बीस लाख रुपये की मांग की थी। पैसा न देने पर डॉक्टर समेत बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। डाक्टर ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें