काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर वसूली कर रहे पांच आरोपियों को चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया। काफी समय से गेट नंबर चार पर जल्दी दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से वसूली की शिकायत मिल रही थी।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं से रुपये लेकर दर्शन कराने के पांच आरोपियों को चौक पुलिस ने बुधवार को गेट नंबर चार से गिरफ्तार किया। आरोपियों में देवरिया के कृष्णानगर पिपरपाती निवासी लाल बाबू पांडेय, लहरतारा नई बस्ती निवासी आशीष पांडेय, सूजाबाद पड़ाव निवासी दिलीप पांडेय, जबलपुर राझी के मड़ई निवासी यश दुबे और बिहार दरभंगा बेहरा निवासी सुशील कुमार दास है।
विज्ञापन
चौक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि यह सभी दर्शनार्थियों से पैसे लेकर जल्द दर्शन कराने का झांसा दे रहे थे। कुछ दर्शनार्थियों की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों को पकड़ा गया।