फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः दाऊद के नाम पर बसपा विधायक को धमकी, 'एक करोड़ दो वरना तेरे लिए एक गोली काफी है'

Mon, 13 Aug 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रुपए नहीं देने पर गोली मार देने की धमकी दी है। विधायक ने बताया कि दाऊद के नाम पर ई-मेल के जरिए रंगदारी मांगी गई है।
विज्ञापन


संदेश में लिखा गया है कि वार्निंग! जीना है या मरना है, तू डिसाइड कर, तेरे लिए एक गोली ही काफी है, मैं नहीं चाहता कि बलिया की जनता का सेवक दुनिया छोड़े, कीमत एक करोड़... यस या नो। इस बाबत उन्होंने लखनऊ के गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विधायक ने बताया कि बीते सोमवार की शाम पांच बजकर चार मिनट पर उनके फोन पर एक मेसेज आया, इसमें लिखा था चेक योर मेल, लेकिन मैंने कोई ध्यान नहीं दिया। आठ अगस्त को दोपहर एक बजकर 46 मिनट पर फिर उसी नंबर से मेसेज आया और लिखा था लास्ट वार्निंग यश या नो एक करोड़।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अपना ई-मेल चेक किया तो उसमें दाऊद इब्राहिम की इमेज के साथ लिखा था, वार्निंग! जीना है या मरना है तू डिसाइड कर, तेरे लिए एक गोली ही काफी है, मैं नहीं चाहता कि बलिया की जनता का सेवक दुनिया छोड़े, कीमत एक करोड़... यस या नो।

इसके बाद उन्होंने तुरंत जिस नंबर से मेसेज आया, उसे ट्रू कॉलर पर चेक किया तो उसमें भी दाऊद इब्राहिम दिखा रहा था। उन्होंने बताया कि लखनऊ के गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बता दें कि इस समय विधायक उमाशंकर सिंह लखनऊ में ही हैं। जहां पर उन्हें मेसेज आया। 
विज्ञापन

उच्चस्तरीय जांच की मांग 

demo pic
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह से रंगदारी मांगे जाने की जानकारी होते ही बसपा कार्यकर्ता व समर्थकों में आक्रोश फैल गया। समर्थकों ने सरकार से उनकी सुरक्षा बढ़ाने के साथ साथ घटना का पर्दाफाश कर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने इसे राजनैतिक साजिश करार दिया। आरोप लगाया कि विधायक की प्रदेश में दिन प्रतिदिन बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी बौखलाए हुए हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह ने इस घटना पर अफ़सोस जताते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।

वरिष्ठ बसपा कार्यकर्ता वीरबल राम ने कहा कि इस कार्य की जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने विधायक के साथ साथ उनके परिजनों की भी सुरक्षा की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें