विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दलित बूथ अध्यक्ष के घर किया नाश्ता
- फोटो : अमर उजाला
चार दिवसीय यात्रा पर शनिवार को वाराणसी पहुंचे विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि काशी तो बाबा की नगरी है, यहां आना सौभाग्य की बात है। काशी में कदम रखते ही मन गदगद हो गया। भव्य स्वागत व तैयारी यह दर्शाती है कि काशी का आतिथ्य दुनिया में सर्वमान्य है। वह लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने संवाद कर रहे थे। देशहित में भारतीय विदेश नीति के तहत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सख्त लहजे में सीधी बात रखने वाले विदेशमंत्री शनिवार को प्रफुल्लित दिखे।
विदेश मंत्री की पत्नी क्योको भी इस बार काशी आई हैं। विदेश मंत्री का बाबा की नगरी में दूसरी बार आना हुआ है। इससे पहले वे तमिल संगमम में हिस्सा लेने के लिए 10 दिसंबर 2022 को आए थे।