फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काशी में निशुल्क एक्सपो, 18 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण; देश-विदेश के 5000 से अधिक आएंगे उद्यमी

Wed, 17 Dec 2025 06:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: इस सम्मेलन बनारस हिंदू विश्वविध्यालय एवं संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविध्यालय से आठ ख्यातिप्राप्त प्रोफेसर एवं ज्योतिषी सहभागिता करेंगे और आगंतुकों के लिए व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक परामर्श सत्र भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन
आईआईए इंटरनेशल टूरिज्म एंड हाॅस्पिटैलिटी एक्सपो ने की प्रेसवार्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएसएमई के सबसे बड़े संगठन इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय इंटरनेशनल टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एक्सपो–2025 का शुभारंभ 18 दिसंबर को नदेसर स्थित होटल ताज में होगा। 

विज्ञापन


आईआईए और इन्वेस्ट यूपी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एक्सपो में वाराणसी, पूर्वांचल समेत यूपी और देश के विभिन्न राज्यों के 5000 से अधिक उद्यमियों और आठ देशों के राजनायिक व प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। निशुल्क एक्सपो में अब तक 18 हजार से अधिक लोगों ने आनलाइन पंजीकरण कराया है। 85 से अधिक स्टॉल लगेंगे।

आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने बुधवार को छावनी स्थित होटल में मीडिया से कहा कि एक्सपो में भारतीय संस्कृति को अपनाने वाले 8 देशों के राजदूत, उच्चायुक्त, व्यापार सलाहकार एवं व्यापारिक अधिकारी भाग लेंगे। 
विज्ञापन


यह प्रतिनिधि 18 दिसंबर को होटल ताज में एक्सपो का विस्तृत भ्रमण कर 85 से अधिक प्रदर्शकों के माध्यम से भारतीय उत्पादों, कला, संस्कृति, परिधान, व्यंजन एवं आतिथ्य से रूबरू होंगे। 19 दिसंबर 2025 को इन्वेस्ट यूपी के सहयोग से “निवेश, निर्यात एवं आयात” विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश में व्यापार सुगमता, निवेश संभावनाओं तथा पर्यटन एवं आतिथ्य परियोजनाओं के लिए राज्य को एक पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा साथ ही एक विशेष ज्योतिष सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जो एक्सपो का एक विशिष्ट सांस्कृतिक आकर्षण होगा। 

विज्ञापन

होगी विस्तृत चर्चा

राष्ट्रीय महासचिव दीपक कुमार बजाज ने कहा कि वैश्विक निवेश की संभावनाओं को साकार करना, नए उद्योगों को बढ़ावा देना, नए युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित कर आवश्यक सहयोग देना, अंतराष्ट्रीय स्तर की आधुनिकतम तकनीक एवं विशेषज्ञों का प्रदेश के औद्योगिक विकास में समन्वय एवं सुझाव, सरकारी नीतियों में आवश्यक सकारात्मक संशोधन के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ परामर्श करना, इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य हैं। 

एक्सपो के संयोजक उमशंकर अग्रवाल ने बताया कि 19 दिसंबर 2025 को द्वितीय सत्र में आयोजित “औद्योगिक सेवाओं पर सेमिनार” उद्योग विकास और स्थिरता को समर्थन देने वाली सेवाओं पर केंद्रित होगा। देश व विदेश से 5000 से अधिक उद्यमी, निवेशक और उद्योग विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस दौरान उद्यमी राजेश भाटिया, राहुल मेहता, पंकज अग्रवाल, अनुपम देवा, नीरज पारिख, प्रशांत अग्रवाल, मनीष कटारिया, अजय जायसवाल ने अपने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें