फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद है: शहरी पीएचसी पर उद्घाटन से पहले रख दीं एक्सपायर दवाएं, पार्षद ने दी जानकारी तो मचा हड़कंप

Fri, 20 Jun 2025 04:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहरी पीएचसी पर उद्घाटन से पहले एक्सपायर दवाएं रख दीं। पार्षद को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सीएमओ को बता दिया। 
विज्ञापन
एक्सपायर दवाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर दक्षिणी विधानसभा में जहां पहले बूचड़खाना हुआ करता था, वहां अब शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) बनकर तैयार हो गया है। यहां लोगों को निशुल्क इलाज मिलेगा। बृहस्पतिवार की शाम को इसका उद्घाटन होना था, इसके पहले दोपहर में ही किसी ने स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सपायर दवाइयां काउंटर पर रख दी। पार्षद को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सीएमओ को बता दिया। इसके बाद उद्घाटन से पहले वहां रखी दवाओं को हटाया गया। सीएमओ ने पूरे मामले में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की बात कही है। 

विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जो शहर में किराये के भवन में चल रहे हैं, अब उनको नया भवन बनवाकर शिफ्ट करवाया जा रहा है। इसी के तहत आदिविश्वेश्वर वार्ड स्थित पत्थर गली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाया गया है। यहां बृहस्पतिवार को दोपहर में ओंडेस्ट्रॉन इंजेक्शन के साथ ही कुछ दवाइयां ऐसी रखी गई थी, जिसकी एक्सपायर डेट मई 2025 दर्ज थी। 

शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी को शाम को इसका उद्घाटन करना था। इससे पहले स्वास्थ्य केंद्र पर इसको वहां रखा गया था, जहां से दवाओं का वितरण होने की व्यवस्था थी। पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि इसकी एक्सपायर दवाओं के रखने की जानकारी सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी को दी गई। 
विज्ञापन


उन्होंने भी दिखवाया तो वहां एक्सपायर दवाएं मिलीं, जिसको हटवाया गया। जिस जगह किराए के भवन में स्वास्थ्य केंद्र चल रहा था, वहां से सभी सामान यहां नए भवन में लाया गया है। उसी में ये दवाइयां आ गई है। इधर सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने भी इसे कर्मचारियों की लापरवाही बताया है। कहा कि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधायक ने किया लोकार्पण

पत्थरगली में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बृहस्पतिवार को शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोकार्पण किया। 21 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिक वाचन, वैदिक पाठ एवं सुंदरकांड कर जगह का शुद्धिकरण कार्य किया गया। करीब 1300 स्क्वॉयर फीट में बने स्वास्थ्य केंद्र पर नियमित ओपीडी चलने के साथ ही लोगों को निशुल्क दवाइयां भी मिलेंगी। 

विधायक ने कहा कि जब देश में कोरोना काल का संकट आया तब सभी लोग सरकारी अस्पतालों पर ही आश्रित रहे। लोगों को स्वस्थ रखने में इन अस्पतालों, एवं प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस दौरान डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, महानगर उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, आत्मा विशेश्वर, अशोक जाटव, जिला उपाध्यक्ष प्रभात सिंह, महानगर मंत्री दिलीप साहनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें