फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदों की कश्ती, हौसलों की पतवार

Thu, 25 Aug 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
रामनगर किले के पास ऐसा दिखा नजारा।
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासनिक तंत्र की उदासीनता और लालफीताशाही के बीच स्वंयसेवी संस्थाएं, राजनीतिक दल और कुछ लोग खासतौर पर युवा अपने स्तर पर मदद के लिए आगे आ गए हैं। बुधवार को राहत शिविरों से लगायत बाढ़ प्रभावित इलाकों में पूरे दिन मददगारों की आमद-रफ्त रही। किसी ने गरमा-गरम पूड़ी-सब्जी बांटी तो कोई ब्रेड-बटर और फल लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचा। कई इलाकों में माचिस, मोमबत्ती, दूध के साथ अनाज भी बांटा गया।
विज्ञापन


 
अग्रसेन पीजी कॉलेज के सामुदायिक सेवा केंद्र और एनसीसी कैडेटों ने संतोष अग्रवाल व संदीप अग्रवाल के साथ सूजाबाद इलाके में ब्रेड, मोमबत्ती, माचिस, पानी बांटा। लायनेस क्लब वाराणसी मेन की अध्यक्ष तनुश्री अग्रवाल के नेतृत्व में फुलवरिया गांव में राहत सामग्री बांटी गई। चंद्रशेखर फाउंडेशन के प्रबंधक हिमांशु सिंह के नेतृत्व में गोपीराधा बालिका विद्यालय के राहत शिविर में राहत सामग्री बांटी। मुहल्ला सरैया में बाढ़ राहत शिविर लगाकर बुनकर बिरादराना तंजीम बारहों के सरदार हाशिम सरदार और उनके काबीना के लोगों की ओर से खाद्य सामग्री बांटी गई। दशाश्वमेध घाट स्थित मां गंगा मंदिर के महंत परिवार और त्रिपुरा भैरवी घाट के माझियों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बुधवार राहत सामग्री पहुंचाई गई। विशाल भारत संस्थान ने भोजन, पानी के साथ इलेक्ट्राल भी बांटा। हनुमान चालीसा फेम नाजनीन अंसारी ने भी शिविर में लोगों को राहत सामग्री बांटी। बीएचयू छात्रों ने भी अस्सी व नगवा क्षेत्र में राहत सामग्री बांटी।


 उधर, अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल और उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने रमना, बनपुरवा, मदवां, नरोत्तमपुर, सूजाबाद, डोमरी आदि गांवों में राहत सामग्री बांटी। कांग्रेस के जिला महासचिव राजेश्वर सिंह पटेल और अशोक पटेल के नेतृत्व में रमना, नरोत्तमपुर, टिकरी, बनपुरवां में, युवा कांग्रेसी मयंक चौबे के नेतृत्व में चौकाघाट, गीतानगर, वरुणा पुल, रजा कालोनी, पक्की बाजार आदि इलाकों में, कांग्रेस नेता महेश सिंह के नेतृत्व में रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सूजाबाद, डोमरी, रमना में, पार्टी  के प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामने घाट में, नव जनक्रांति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रहरि के नेतृत्व में सिंधवाघाट, तीनपुलवा, शैलपुत्री में, जिला पंचायत सदस्य अमित सोनकर ने सामनेघाट, छित्तूपुर में, भाजयुमो के अवनीश पांडेय के नेतृत्व में गंगोत्री विहार, सामनेघाट, बालाजी नगर आदि इलाकों में, इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से सचिव ओपी शुक्ला के नेतृत्व में बाढ़ राहत शिविर सांस्कृतिक संकुल, तुलसी निकेतन और वरुणा किनारे बाढ़ में,  बीएचयू अस्पताल के एमएस डॉ. ओपी उपाध्याय, न्यूरोलाजी के प्रोफेसर वीएन मिश्रा, डॉ. राजेश, डॉ. मनीष और डॉ. असलम ने नगवा, बनपुरवा, सामनेघाट में राहत सामग्री बांटी।
विज्ञापन



कांग्रेस सेवादल और बाढ़ पीड़ितों ने चिरईगांव ब्लॉक का घेराव कर जानमाल की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ बुलाने की गुहार लगाई। कहा कि रमचंदीपुर, मोहलपुर, गोबरहां सहित अन्य ढाब इलाके की स्थिति बेहद खराब है। बावजूद प्रशासन की ओर से मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। बीडीओ के छुट्टी पर होने के कारण एडीओ पंचायत को मांगपत्र सौंपा। प्रदेश संगठन मंत्री रामसुधार मिश्र के अलावा हरीश मिश्र, मनीष सिंह, विष्णुकांत मिश्र, शैलेंद्र तिवारी आदि ने घेराव किया।


बाढ़ से घिरे लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। कंट्रोल रूम में दिन भर घनघनाते रहे। कोई  पानी के लिए तो कोई बिमारी की दवा के लिए तो कोई भूख मिटाने के लिए तड़पता रहा। मदद के लिए तमाम लोगों ने बुधवार को हाथ बढ़ाया लेकिन हर तरफ राहत नहीं पहुंच सकी। पानी से घिरे लोग राहत शिविरों में तो कहीं सड़कों के के किनारे तंबू डाल कर सिर छिपाने के लिए मजबूर हैं। नगवा चौकी से लेकर नगवा चौराहे तक पानी का फैलाव मुसीबत बन गया है। कही गैस लदे वाहन फंसे हैं तो कहीं एम्बुलेंस फंसी नजर आई। पानी मे घिरे लोगों को जहरीले जंतुओं का भी डर सता रहा है। लोग ट्यूब का भी सहारा लेकर घरों से बाहर आवाजाही कर रहे हैं।


एनडीआएएफ और बचाव कार्य में लगे अन्य लोगों में भी सामंजस्य न होने लोगों को जरूरत के लिहाज से मदद नहीं मिल पा रही है। जिन  सड़कों दो दिन पहले गाड़ियां फर्राटे भरती थीं, वहां बुधवार को जल प्रवाह बढ़ता नजर आया। नगवा, अंबा जी लॉन शिविर में राहत के नाम पर खानापूर्ति से नाराज लोग प्रशासन के प्रति नाराजगी का इजहार करते रहे। नगवा के पार्षद प्रतिनिधि सोनू सोनकर और भदैनी के पार्षद गोविंद शर्मा पीड़ितों के लिए भोजन -पानी, बच्चों के लिए दूध, मरीजों के लिए दवा लेकर पहुंचाते रहे। अस्सी, नगवा, रोहित नगर, साकेत नगर, कोसलेश नगर, गंगोत्री विहार, महेश नगर, शिवपुरी, कृष्णानगर, हरिओम नगर, जानकीनगर, तारानगर, मारुतिनगर, पटेल नगर, शिवराज नगर, शिवाजी नगर, कमलेश नगर, काशीपुरम, आरके पुरम, भगवनापुर, छितूपुर, मलहिया, मदरवा, गढवा, रमना  घाट, बालाजी नगर से लेकर हर तरफ लोग मदद की गुहार लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें