फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः जायके की हांडी में समेटा ओलंपिक का उत्साह, खिलाड़ियों को समर्पित किया लजीज व्यंजन

Mon, 09 Aug 2021 11:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 बनारस के कैटरर शरद श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों के सम्मान और ओलंपिक में जीत की खुशी पर खाने के मैन्यू का नाम खिलाड़ियों के नाम पर ही कर दिया है। 
विज्ञापन
ओलंपिक दही बड़ा, पुनिया मिक्सवेज..का स्वाद घुल रहा जबान पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन बनारस में भी सिर चढ़कर बोल रहा है। काशी के व्यंजनों में भी ओलंपिक के जीत की खुमारी छा गई है। बाजार में ओलंपिक दही बड़ा, पुनिया मिक्सवेज, चोपड़ा हांडी पनीर, बॉक्सर राइस...का जायका अब ग्राहकों की जुबान पर छाने लगा है।  बनारस के कैटरर शरद श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों के सम्मान और ओलंपिक में जीत की खुशी पर खाने के मैन्यू का नाम खिलाड़ियों के नाम पर ही कर दिया है। 

विज्ञापन


ओलंपिक में 13 साल बाद स्वर्ण पदक मिलने की खुशी को शरद श्रीवास्तव ने अपने व्यंजनों के जरिए ग्राहकों से साझा कर रहे हैं। उन्होंने अपने हर खिलाड़ी  को जहां अब फूड डिलीवरी पर छूट का फैसला लिया है वहीं अपने फूड डिलीवरी को ओलंपिक के खिलाड़ियों को समर्पित किया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी अन्य खिलाड़ियों के नाम से जायकों को घर-घर पहुंचाया जाएगा। बताया कि ओलंपिक थीम को लेकर ग्राहक भी काफी खुश हैं और मांग भी खूब कर रहे हैं।     
विज्ञापन

ललित के लिए है खास इंतजाम शरद ने बताया कि वाराणसी के ललित उपाध्याय ने हॉकी में काशी का नाम रौशन किया है। उनके वाराणसी आने पर उनके लिए स्पेशल जायका पेश करने की वह तैयारी कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें