फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यापीठ में 15 जुलाई से 159 केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षाएं 15 जुलाई से होंगी। आठ अगस्त तक होने वाली परीक्षा के लिए वेबसाइट पर सूची जारी कर दी गई है। वाराणसी समेत पांच जिलों में इसके लिए 159 केंद्र बनाए गए हैं। वार्षिक परीक्षा के लिए 1,39,274 और सेमेस्टर परीक्षा में 65,111 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरतन सिंह ने बताया कि वाराणसी में 53, चंदौली 29, भदोही 15, मिर्जापुर 38, सोनभद्र में परीक्षा के लिए 24 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा नोडल केंद्रों की संख्या वाराणसी में 11, मिर्जापुर में 38, चंदौली में 5, सोनभद्र में 24 और भदोही में 3 हैं। परीक्षा से संबंधित आपत्तियां आठ अगस्त तक मांगी गई हैं।
काशी विद्यापीठ की बीए हिंदी परीक्षा का समय बदला
विद्यापीठ की 28 जुलाई को होने वाली बीए द्वितीय खंड-व्यवहारिक हिन्दी की परीक्षा में अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन किया गया है। अब यह परीक्षा 10 अगस्त को पूर्व निर्धारित समय (3 बजे से 4.30 बजे) से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें