यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर लगाम को लेकर शासन के कड़े निर्देश है। जिसके अनुपालन का प्रयास भी शिक्षा विभाग ने किया है, लेकिन नकल माफिया शिक्षा विभाग और शासन के हर हथकंडे की काट निकल लेने में फिलहाल सफल साबित हो रहे है।
यूपी के आजमगढ़ में कुछ परीक्षा केंद्र सीसीटीवी की फुटेज ब्लैंक डीवीडी उपलब्ध करा रहे है। कुछ स्कूल द्वारा जमा किए गए स्कूलों के फुटेज की डीवीडी में फुटेज है भी उसकी क्वालिटी से खिलवाड़ हुआ है। मानक के अनुरूप सीसीटीवी फुटेज अब तक किसी भी विद्यालय ने नहीं उपलब्ध कराया है।
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए सभी 314 परीक्षा केंद्रों को इस बार सीसीटीवी से लैस किया गया है। यह अलग बात है कि किसी भी सीसीटीवी कैमरे में आडियो जैक नहीं लगी है, जिससे इमला बोल कर नकल कराने का सबुत रिकार्ड नहीं हो पा रहा है।