फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: समय से मिलेंगे परीक्षा परिणाम, परिषद की वेबसाइट पर दर्ज होंगे प्रैक्टिकल के नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में अब कॉलेजों में होने वाली आंतरिक प्रायोगिक परीक्षा के नंबर भी माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होंगे। प्रैक्टिकल के नंबर न मिलने की वजह से ही परीक्षा परिणाम में देरी होती है। इस बार नंबर वेबसाइट पर होने से समय से परिणाम जारी करने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके पहले ही बोर्ड की ओर से प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के सहायक सचिव मनोज कुमार ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी निर्देश के अनुसार इस बार जो भी प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी, उसके परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। प्रायोगिक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर संपन्न कराई जाएंगी। इसमें सभी छात्र छात्राओं को प्रतिभाग करना अनिवार्य है। प्रायोगिक परीक्षाएं पूरी होने के बाद वेबसाइट पर अंक अपलोड किए जाएंगे। इससे परिणाम में देरी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें