वाराणसी। मदरसा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया। जिले की टाप टेन लिस्ट में मदरसा बोर्ड के 46 परीक्षार्थी शामिल हैं। इसमें 25 छात्र और 21 छात्राएं शामिल हैं।
बुधवार को दोपहर बाद परीक्षा परिणाम जारी होते ही मदरसा बोर्ड की वेबसाइट और मोबाइल के जरिए परिणाम जानने के लिए लोग परेशान रहे। हालांकि दोपहर में मोबाइल नेटवर्क में गड़बड़ी के कारण देर शाम तक परीक्षार्थियों को परिणाम की जानकारी हो सकी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेशचंद ने बताया कि जिले में 3340 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। अभी बोर्ड से जिले की टाप टेन की सूची प्राप्त हुई है। कितने परीक्षार्थी उत्तीर्ण हैं इसकी सूची अभी नहीं जारी की गई है।
टॉप थ्री
सीनियर सेकेंड्री
1. मोहम्मद जफर हुसैन, मदरसा खानम जान अर्दली बाजार
2. फरहीन खान, मदरसा खानम जान अर्दली बाजार
3. मो. शमसाद आलम, मदरसा खानम जान अर्दली बाजार
सेकेंड्री
1. अरशिया बैतूल, जामिया रहमानिया
2. मो. साहिल, मदरसा मोहम्मदिया अरबिया नवाबगंज
3. बाजी फरखुंदा गजाला, मदरसा मदीअनतुल उलूम जलालीपुरा
फाजिल
1. शफीका बीबी, मदरसा खानम जान अर्दली बाजार
2. मो. रेहान रजा, मदरसा खानम जान अर्दली बाजार
3. मोहम्मद रजा, मदरसा जामिया फारूकिया रेवड़ी तालाब
कामिल
1. शहनवाज आलम, मदरसा हनीफीया गौसिया
2. गुलशेर अली, मदरसा खातून मेमोरियल एजूकेशन सेंटर
3. शनाज तरन्नुम शाहीन, मदरसा जामिया फारूकिया रेवड़ी तालाब