फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर शिकंजा कसने की तैयारी, लखनऊ पुलिस ने मांगी क्राइम हिस्ट्री

Tue, 09 Mar 2021 01:26 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की मुश्किलें अभी और बढ़ने वाली हैं। लखनऊ पुलिस उन पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा जुटा रही है। उत्तर प्रदेश के थानों में धनंजय सिंह पर कितने मुकदमे दर्ज हैं, इसका ब्योरा लखनऊ पुलिस ने मांगा है। वहीं जौनपुर जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस धनंजय सिंह की क्राइम हिस्ट्री का खाका तैयार करने में जुटी है।  इसे गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


मऊ के पूर्व उप ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की लखनऊ में हुई हत्या में धनंजय सिंह का नाम साजिशकर्ता के रूप में पुलिस ने शामिल किया है। इस मामले में उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भी दी गई थी, मगर उपस्थित न होने पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। बाद में पुलिस ने उन पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया। इसके अगले ही दिन धनंजय सिंह प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट में एक पुराने मामले में हाजिर हो गए थे। 
लखनऊ पुलिस आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी

Trending Videos
विज्ञापन

प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट से पूर्व सांसद धनंजय सिंह 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। अब लखनऊ पुलिस इस मामले में धनंजय का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। बाहुबली पूर्व सांसद पर ढाई दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इसमें ज्यादातर लखनऊ के ही मामले हैं। हालांकि दस से अधिक मामलों में कोर्ट की ओर से फैसला भी आ चुका है, जिसमें उन्हें दोषमुक्त करार दिया जा चुका है।
अब लखनऊ पुलिस की ओर से सभी मामलों का ब्योरा मांगने पर जौनपुर जिले की पुलिस रिकार्ड खंगालने में जुटी है। इस बाबत जौनपुर के पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि लखनऊ पुलिस ने सूचनाएं मांगी हैं। उसका विवरण जुटाया जा रहा है। शीघ्र ही उसे लखनऊ पुलिस को उपलब्ध करा दिया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें