फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव हादसा: जब नदी में उतरे पूर्व विधायक तो महिलाओं के शव बाहर लेकर ही निकले, खूब हो रही सराहना

Mon, 02 Mar 2020 08:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
गंगा में पूर्व विधायक मनोज सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के महुंजी के पास गंगा नदी में नाव डूबने से पांच महिलाओं की मौत से पूरा जिला मर्माहत है। लेकिन नदी में डूबे शवों को खोजने में पूर्व विधायक मनोज की भूमिका को लेकर जमकर सराहना हो रही है। वहीं सैयदराजा विधायक सुशील सिंह द्वारा अधिकारियों से संपर्क करके राहत बचाव कार्य की मानिटरिंग भी सराहनीय रही। वहीं अन्य नेताओं ने भी गंगा नदी के तट पर पहुंचकर पीड़ितों के दर्द को महसूस किया।

विज्ञापन


गाजीपुर से मजदूरी करके लौट रहे मजदूरों से भरी नाव शनिवार को महुंजी घाट के पास अचानक गंगा नदी में समा गई। नाव पर सवार लोगों को किसी प्रकार से बचाया गया। लेकिन पांच महिलाएं गहरे पानी में डूब गई। जिन्हें खोजने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास किया। लेकिन दो दिनों तक उन्हे सफलता नहीं मिली।

रविवार को टीम ने एक किशोरी का शव नदी से बरामद कर लिया था। लेकिन चार महिलाओं का पता नहीं लग पाया था। सोमवार को पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के नेतृत्व में स्थानीय लोग भी जाल लेकर नदी में उतर गए। करीब छह घंटे तक चले संयुक्त रेस्क्यू के बाद चार शवों को पानी से खोज निकाला । इसमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गंगा नदी से निकाला महिलाओं का शव। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं सैयदराजा विधायक सुशील सिंह द्वारा लगातार मानिटरिंग करने का प्रयास भी सराहनीय रहा। इसके अलावा सकलडीहा विधायक प्रभुनारायन सिंह यादव, मनोज सिंह काका, भाजपा नेता राजेश सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, अंजनी सिंह, बलिराम यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों और पीड़ित परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया जो सराहनीय रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें