घटना कि शिकायत पर पहुंची विंध्यनगर पुलिस ने मृतक लालजी साहू के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विंध्यनगर थाने के नगर निरीक्षक राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शुरूआती जांच में आए तथ्यों के अनुसार मामला पति-पत्नी के बीच विवाद में हुई वारदात का सामने आ रहा है। हत्यारोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।