उनकी सूचना पर पुलिस ने पांच घंटे बाद रात ढाई बजे संतोष साहनी को बलियांस होटल से मुक्त करा लिया। इसके साथ ही नागा चौधरी के पुत्र सौरभ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसका चालान कर दिया।
इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने नागा चौधरी और उनके पुत्र सौरभ चौधरी के खिलाफ धारा 364, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नागा चौधरी व उनके पुत्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।