फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर मनाई गई क्रिसमस की खुशियां

Fri, 26 Dec 2014 02:09 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रात बारह बजे प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां गुरुवार कोे भी उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गईं। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी तो केक खिलाकर मेहमानों का आवभगत भी किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान देर रात तक मसीही घरों में उत्साह और खुशियों का दौर चलता रहा।
क्रिसमस के दिन की शुरुआत ही मसीही समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु की आराधना से की। सुबह सात बजे से ही गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया था। नए नए कपड़े पहन लोगों ने गिरजाघरों का रुख किया।
 हाथों में बाइबिल भी थी। हर कोई प्रभु यीशु की आराधना में लगा हुआ था। सेंट मेरीज कैथेड्रल चर्च, लाल गिरजा कैंट, सीएनआई चर्च तेलियाबाग, सेंट पॉल चर्च सिगरा, सेंट थॉमस चर्च गिरजाघर सहित शहर के सभी चर्चों में प्रभु यीशु की आराधना और विशेष प्रार्थनाएं हुई। इसके बाद घरों में जश्न का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

वहीं, सेंट मेरीज चर्च कैथड्रल कैंटाेंमेंट में तीन दिवसीय क्रिसमस मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में हर धर्म और वर्ग के लोगों ने शिरकत की और क्रिसमस का आनंद उठाया।
चर्च में कैंडल जलाकर ईसा मसीह को याद किया। यहां लगी बाइबिल प्रदर्शनी भी खास रही। प्रदर्शनी देखने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसके अलावा यहां लगे स्टॉल पर भी लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें