फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यासे बनकर आए और बच्चा ले उड़े

Fri, 26 Dec 2014 02:06 AM IST
संवाददाता, दानगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चोलापुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव से गुरुवार दोपहर बाइक सवार युवक और युवती ने चार माह के एक बच्चे का अपहरण कर लिया। मासूम की मां का कहना है कि घर के सामने आरोपी की बाइक खराब हो गई थी।
विज्ञापन


बाइक ठीक करने के दौरान ही युवती ने पानी मांगा। वह पानी लेने गई थी कि इसी दौरान दोनों घर के बाहर धूप में लिटाए गए मासूम को उठा ले गए। शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किया है।

राजापुर निवासी शिवलाल विश्वकर्मा की बेटी रेखा की शादी फूलपुर निवासी मनोज से हुई है। रेखा चार माह के बच्चे बीरू के साथ दस दिन पूर्व मायके आई थी। गुरुवार दोपहर वह बच्चे को लेकर घर के बाहर धूप में बैठी थी। इसी समय एक बाइक आकर रुकी। बाइक सवार युवक और युवती ने बताया कि बाइक खराब हो गई है।
विज्ञापन


वह बाइक का प्लग निकाल कर साफ करने लगे। इसी दौरान युवती ने रेखा से पानी मांगा। रेखा गिलास में पानी लेकर आई तो बाइक सवार गायब थे। बच्चा भी लापता था। सौ नंबर पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की लेकिन आरोपियों को पता नहीं चला। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें