फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो बंद हो जाएंगे ईंट भट्ठा उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ईंट भट्ठा उद्योग के संचालन में तमाम अड़चनें आ रही हैं। मिट्टी खनन को लेकर आ रही समस्याओं के निदान को लेकर जल्द कोई उपाय नहीं हुआ तो प्राचीन ईंट भट्ठा उद्योग बंद होने के कगार पर आ जाएंगे। उक्त बातें ईंट निर्माताओं ने समिति के स्थापना दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों से कहीं।
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ईंट उद्यमियों ने कहा कि कोयला, मिट्टी व अन्य सामान की आवाजाही में जिला प्रशासन व पुलिस सहित खनन विभाग द्वारा उत्पीड़न किया जाता है। इस दौरान पूर्व महामंत्री जनार्दन सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं शिवनाथ सिंह को समिति का नया महामंत्री मनोनीत किया गया। समारोह में सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल ने आश्वासन दिया कि नेता विधानमंडल होने के नाते मुख्यमंत्री से समस्याओं का समाधान कराने का पूरा प्रयास करूंगा। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ईंट निर्माण समिति के चेयरमैन रतन लाल श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि रोहनिया विधायक सुरेंद्र सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, विद्यासागर राय, रामचंद्र शर्मा, अजय शर्मा, विनय सिंह, मुकेश सिंह पप्पू, महेश आहूजा, श्रीकांत सिंह मिंटू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें