फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अधिक उम्र में भी सुनने, बोलने की समस्या होगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के नाक, कान, गला रोग विभाग में 29 वर्षीय युवक का सफल ऑपरेशन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। अधिक उम्र में (किशोरावस्था के बाद) बोलने और सही तरीके से सुनने में समस्या है तो घबराने की जरूरत नहीं है। बीएचयू के नाक, कान, गला विभाग में ऐसे मरीजों के इलाज की सुविधा है। बुधवार को एक ऐसे ही 29 साल के युवक का डॉक्टरों की टीम ने आपरेशन किया।
विज्ञापन

नाक, कान, गला रोग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विश्वंभर सिंह के नेतृत्व में गब्बर का सफल ऑपरेशन हुआ। प्रो. सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में कई आपरेशन हो चुके हैं। गब्बर बचपन में सुन और बोल पाते थे, बाद में लीवर की गंभीर बीमारी के बाद बहरापन की समस्या हो गई। जांच में पाया गया कि इनकी सुनने की क्षमता पूर्ण रूप से चली गई है। उनके इलाज के लिए (काकलेयर इम्प्लांट) की योजना बनी। डॉ. राजेश कुमार, डॉ. शिवा एस, डॉ. रामराज यादव, डॉ. शिशुपाल यादव, डॉ. अरुण, डॉ. राहुल, डॉ. जेफरी आदि ने ऑपरेशन किया। इलाज का खर्च राज्य सरकार ने उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें