फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भले मंदिर कभी न जाते दिल कभी मां का हम ना दुखाते...

विज्ञापन
अस्सी घाट स्थित सुबह बनारस मंच पर काव्य सम्मेलन में सम्मानित कवि । अमर उजाला
विज्ञापन
सुबह-ए-बनारस आनंद कानन के काव्य प्रकल्प के अंतर्गत काव्य गंगा के 60वें सत्र का आयोजन मंगलवार को अस्सी घाट पर हुआ। काशी की वरिष्ठ कवयित्री उषा पांडेय की अध्यक्षता में रचनाकारों ने अपनी विशिष्ट शैली की रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


आकाशवाणी की वरिष्ठ उद्घोषिका जगदीश्वरी चौबे ने संचालन किया। शुरुआत शिक्षिका साधना शाही ने मां को समर्पित रचना से की। उन्होंने सुनाया- भले मंदिर कभी न जाते दिल कभी मां का हम ना दुखाते...। सत्यवान ने सुनाया- गोद में मां के तो सारा ही जहां आता है, एक जन्नत तभी तो मां को कहते हैं...। उषा पांडेय ने सुनाया- हे मां वीणा वादिनी तू ही जग आधार, लेकर अपनी छाया में माता कर लो अंगीकार...। डाॅ. ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सूर्यकांत त्रिपाठी, पं. प्रियानाथ पांडेय, गिरीश पांडेय, डॉ.महेंद्र तिवारी, प्रो. वत्सला श्रीवास्तव, डॉ. प्रतापशंकर दूबे, अरुण द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, बीना त्रिपाठी, प्रियंका अग्निहोत्री, ऋतु दीक्षित, अनु मिश्रा, डाॅ. अंजना त्रिपाठी, पूनम गुप्ता आदि कवियों ने काव्यपाठ किया। संस्थापक सचिव डॉ. रत्नेश वर्मा ने संयोजन किया। स्वागत अखलाक खान और धन्यवाद ज्ञापन एड. रुद्रनाथ त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें