फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सर्वश्रेष्ठ स्कोर पाने वाली छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जक्खिनी स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की ओर से नए सत्र में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंगलवार को प्रधानाचार्य अनामिका ने तीन छात्राओं रंजना यादव, ऋचा शर्मा और तनु मौर्या को 500-500 रुपए की धनराशि दी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 12 की छात्रा रंजना यादव पहले स्थान पर रहीं। सुहानी दूसरी और खुशी मिश्रा तीसरे स्थान पर रही। वहीं, हाई स्कूल की परीक्षा में अंशिका को पहला, जाह्नवी को दूसरा और सानिया गुप्ता को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंध के नए सदस्यों का हुआ चुनाव
इस दौरान शिक्षक अभिभावक बैठक भी हुई। विद्यालय प्रबंध और विकास समिति को पुनगर्ठित कर नए सदस्यों का चुनाव हुआ। विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों और उपलब्धियों के साथ ही कार्ययोजना की संक्षिप्त आख्या प्रधानाचार्य ने अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत की। एसएमडीसी सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मंच संचालन रेनू सिंह ने किया। कार्यक्रम में रति कुमारी का भी विशेष सहयोग रहा। सरिता देवी, दीपिका खरवार, आशा ,सुनीता भारती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें