2009 में पहली सुपरहिट फिल्म '1920' से अपनी शानदार शुरुआत कर इंस्पेक्टर अविनाश में अर्जुन सिंह राठौर की भूमिका से चौंका देने वाले रजनीश ने कहा कि रावण पापी था लेकिन बल-बुद्धि का स्वामी था। माता सीता का हरण किया लेकिन बिना कहीं हाथ लगाए। अपनी माया से ही उन्हें लंका तक ले गया। विवेक भी उसका तब मरा जब शूपर्णखा की नाक कटी।
रजनीश ने कहा कि उन्हें देखकर हर कोई कहता है कि इनको पॉजिटिव वाला रोल दो। निगेटिव रोल कम किए हैं लेकिन जब रावण मेरे पास आया तो इसको करना चाहा, क्योंकि राम और श्रीकृष्ण की भूमिका अदा कर चुका हूं। चाहता था कि शिव या रावण को ही जिया जाए। इस बार कुछ अलग सा हो गया है।
इंस्पेक्टर अविनाश का अर्जुन मरा या नहीं अगले साल पता चलेगा
इंस्पेक्टर अविनाश की अगली कड़ी जल्द ही आने वाली है। अहलावत के किरदार पॉजिटिव हैं या निगेटिव हैं इसका भी पता नहीं है। सीजन वहीं पर खत्म हो जाता है जब देवी के रोल में अभिमन्यु ने पेट में छुरा भोक दिया था। हालांकि इंस्पेक्टर अविनाश का सस्पेंस अगले साल सामने आ ही जाएगा।
अब तो नहीं सुनाई देती कि गंगा में गंदगी है
रजनीश ने कहा कि 2015 में डायरेक्ट इश्क फिल्म शूट करने बनारस आया और 2019 में मुश्किल फिल्म बनाई तो तब तक बनारस ऐसा नहीं था लेकिन अब अलग दिख रहा है। सड़कें और सफाई काफी बढ़ चुकी है। गंगा की गंदगी की बात अब नहीं सुनने को मिलती। पीएम मोदी और सीएम योगी को इसका श्रेय जाता है क्योंकि मंदिर और आध्यात्म को बढ़ावा देने के साथ ही विकास और सफाई का अभियान भी चलाया। इंदौर और भोपाल की तरह से बनारस को भी साफ-सफाई में गिना जा रहा है। भारत के सभी धार्मिक शहरों में ये अभियान चल रहा है।
शिव भक्त ही कर सकता है उनकी शक्तियों का इस्तेमाल
भगवान राम की भूमिका में देव शर्मा ने कहा कि 2017-18 में जंक्शन वाराणसी काशी में ही शूट की थी। तब बाबा विश्वनाथ के कई बार दर्शन किया लेकिन इस बार अलग सा महसूस हुआ। कई एलबम शूट कर चुका हूं। बाबा विश्वनाथ से डिमांड करने की हमारी हिमाकत नहीं है। भगवान राम भी शिव से यही चाहते थे कि उनका युद्ध सफल हो और माता सीता को वापस ला पाए।
देव ने कहा कि राम और शिव के बीच का संबंध भी गजब का है। स्वयंवर में किसी से धनुष नहीं उठता तो राम जी तोड़ देते हैं। शिव भक्त ही शिव की शक्तियों का सही इस्तेमाल कर सकता है। राम इंसान और महादेव पूरे ब्रह्मांड के रचयिता है।
जहां गए सीता-राम उन रियल लोकेशन पर शूट हुई फिल्म
सीता की भूमिका निभा रहीं अंजलि अरोड़ा ने कहा कि चित्रकूट, बस्तर, मुंबई, भिलाई सहित रामायण के कई वास्तविक लोकेशन पर शूट किया। टीजर में पीछे दिख रहा एशिया का सबसे बड़ा झरना जहां पर भगवान राम और सीता भी पहुंचे थे। शूटिंग के दौरान रोज 200 सीढि़यां चढ़ते-उतरते थे। काफी धूप में शूट किया। हम लोग शुद्ध वेजेटेरियन हैं।