फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दीपावली मिलन में उद्यमियों ने लिया विकसित भारत का संकल्प

विज्ञापन
दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित पारिवारिक दीपावली मिलन समारोह उद्यमी परिवार संग दी - फोटो : 1
विज्ञापन
दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित पारिवारिक दीपावली मिलन समारोह में उद्यमियों ने विकसित भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। मड़ौली स्थित एक लाॅन में आयोजित समारोह में उद्यमियों के साथ ही उद्योग विभाग, श्रम, अग्निशमन, विद्युत निगम सहित अन्य विभागों से जुड़े अधिकारियों ने भी भागीदारी की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और बाधाओं से आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी उद्यमियों को संकल्प दिलाया कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए हम सभी को पूरी ऊर्जा, सामर्थ्य एवं प्रतिबद्धता के साथ जुटना होगा।
अध्यक्ष राजेश भाटिया ने सभी उद्यमियों को वाराणसी सहित पूर्वांचल एवं उत्तर प्रदेश की जीडीपी की विकास दर को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास करते रहने की बात कही। राजेश वर्मा, अवधेश गुप्ता, नीरज पारिख, प्रशांत अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनीष कटारिया, अजय जायसवाल, अनुपम देवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें