फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर उजाला संवाद: ट्रिपिंग से उद्यमी, डॉक्टर, बुनकर परेशान, ब्रेकडाउन की समस्या; जंफर खूब उड़ रहे

Sun, 18 Jan 2026 04:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में उद्यमियों, बुनकरों, होटल व्यवसाय और अस्पताल से जुड़े लोगों ने खुलकर संवाद किया। उनकी समस्याओं को सुनने के बाद कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
अमर उजाला में आयोजित संवाद कार्यक्रम में माैजूद लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amar Ujala Samvad: बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं को 24 घंटे बेहतर आपूर्ति, सही बिलिंग और ट्रिपिंग न होने का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत इससे परे है। जिले में इन दिनों कहीं ट्रिपिंग हो रही है तो कहीं उपभोक्ता स्मार्ट मीटर न चलने और बिजली का सही बिल न आने से परेशान हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में उद्यमियों, बुनकरों, होटल व्यवसाय और अस्पताल से जुड़े लोगों ने बिजली निगम अधिकारियों के सामने एक-एक कर अपनी समस्याएं बताई। इसमें ट्रिपिंग और स्मार्ट मीटर के सही न चलने, सोलर सिस्टम होने के बाद बिलिंग में गड़बड़ी की समस्या अधिक रही।

संवाद में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से उद्यमी अनुपम देवा ने कहा कि पहले ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन की समस्या कम थी। अब जंफर खूब उड़ रहे हैं। इसके अलावा लो वोल्टेज की समस्या भी अधिकांश जगहों पर बनी है। रात में हाई और दिन में लो वोल्टेज हो रहा है। उपकरण जलकर खराब हो रहे हैं, जिससे उद्योग पर असर पड़ रहा है। 

विज्ञापन

दिया गया आश्वासन

पापुलर हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. पीयूष हरि ने कहा कि ट्रिपिंग का असर अस्पताल में एमआरआई सहित अन्य जांच पर पड़ता है। अस्पताल के चीफ फाइनेंस ऑफिसर शशि केशरी ने बताया कि अस्पताल परिसर में सोलर पैनल भी लगवाया गया है, लेकिन बिलिंग में पारदर्शिता न होने से परेशानी होती है।

विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारी ओपी सिंह और जिउत लाल ने कहा कि हर साल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन बिजली निगम की ओर से कर्मचारियों को हटाया जा रहा है, जिससे फाल्ट आदि समस्याओं का समाधान समय से नहीं हो पाता। रोमा गोल्फ सिटी कंदवा से रामनाथ सिंह और अनिल कुमार राय ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से बिजली की ट्रिपिंग खूब हो रही है। कब बिजली जाएगी और कब आएगी, इसका कोई पता नहीं। कभी-कभी तो पूर्व सूचना के बिना बिजली कट जाती है, जिससे अधिक परेशानी होती है। 

कांग्रेस नेता संजय चौबे ने कहा कि स्मार्ट मीटर सही जानकारी नहीं दे रहा और उपभोक्ताओं को गलत बिल मिल रहे हैं। टेक्सटाइल डिजाइनर डॉ. अंगिता कुशवाहा ने ट्रिपिंग मुक्त बिजली आपूर्ति की मांग उठाई। 

बुनकर नेता इदरीश अंसारी ने कहा कि बुनकरों को फिक्स रेट पर बिजली देने की घोषणा सरकार ने की थी, लेकिन बिजली निगम की ओर से प्रीपेड मीटर लगवाने की बात कही जा रही है। वाराणसी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल शर्मा ने कहा कि होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को बिजली निगम की ओर से टैरिफ का सही लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन

पहले कभी 8, 10 या 14 घंटे ही बिजली मिलती थी। ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर बदलने में 2-3 दिन लग जाते थे, लेकिन अब व्यवस्था में सुधार हुआ है। जिले में किसी भी क्षेत्र में बिजली कटौती, ट्रिपिंग या बिलिंग संबंधी समस्या हो तो व्हाट्सएप नंबर 8887151190 पर जानकारी दी जा सकती है। इसमें नाम, समस्या, क्षेत्र, मोबाइल नंबर और समस्या का विवरण देना होगा। इसके बाद संबंधित अधिकारियों से समाधान करवाया जाएगा। - सौरभ श्रीवास्तव, कैंट विधायक


बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत, तारों के बदलने सहित अन्य काम तेजी से हो रहे हैं। जिन जगहों पर ट्रिपिंग की समस्या अधिक है, वहां संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भेजकर समस्या का समाधान किया जाएगा। स्मार्ट मीटर और सोलर सिस्टम की बिलिंग भी पारदर्शी तरीके से की जा रही है। यदि किसी की समस्या बची है, तो उसका समाधान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर किया जाएगा। - कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें