फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में आज से व्यावसायिक कोर्स की प्रवेश परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार से व्यावसायिक कोर्स में प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। दो दिन तक चलने वाली प्रवेश परीक्षा में विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कराने के साथ ही अन्य नियमावली की जानकारी भी दी गई है। सामान्य कोर्स में मेरिट से प्रवेश प्रक्रिया भी शनिवार से कराई जा रही है।
विज्ञापन

विवि में व्यावसायिक कोर्स में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला लिया जाएगा जबकि रेग्युलर कोर्स में विवि के नियमानुसार मेरिट से दाखिला लिया जाएगा। प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 29 और 30 जून को कराई जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के फाॅर्म की जांच के बाद सभी का एडमिट कार्ड विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सभी को वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर समय से निर्धारित केंद्र पर पहुंचना होगा। इस साल प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। बीम्यूज पाठ्यक्रम में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की प्रायोगिक परीक्षा भी 29-30 जून को मंचकला विभाग में होगी। प्रवेश काउंसिलिंग से संबंधित सूचना ईमेल या एसएमएस के माध्यम से अभ्यर्थियों को दी जा रही है।
विज्ञापन

0000
किस दिन किस विषय की प्रवेश परीक्षा
29 जून सुबह 8 से 10 बजे तक : बीबीए, बीपीएड।
29 जून दोपहर 3 से 5 बजे तक : बीसीए
30 जून सुबह 8 से 10 बजे तक : एलएलबी, एलएलएम।
30 जून को दोपहर 3 से 5 बजे तक : बीएएलएलबी, एमएड, एमपीएड और पीजीडीसीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें