कामिनी ने 28 जून को यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित तीन किलोमीटर की सुपर संडे रेस जीत ली। रेशमा दूसरे और शालिनी तीसरे स्थान पर रही। श्वेता, सुमन और निर्मला क्रमशः चौथे से छठवें स्थान पर रही। संयोजक डॉ. आशा सिंह ने बताया कि इस रेस के माध्यम से बालिकाओं की शारीरिक बल की परीक्षा होती है।