फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा-दशहरा पर निर्बाध बिजली आपूर्ति और दुरुस्त कराएं सड़कें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा पूजा और दशहरा पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को यातायात पुलिस लाइंस सभागार में जिला शांति समिति की बैठक में संबंधित विभागों को निर्देश दिए। बैठक में दुर्गा पूजा और रामलीला समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने उनसे सुझाव और समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

आयोजकों ने जर्जर बिजली खंभों, लटकते तारों, मूर्ति स्थापना और विसर्जन स्थलों तक जाने वाले रास्तों पर गड्ढों और प्रकाश की कमी की समस्याएं उठाईं। जिलाधिकारी ने बिजली निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंताओं को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और जिला पंचायत को अभियान चलाकर सड़कों की मरम्मत और पैचवर्क जल्द पूरा कराने को कहा। जलकल विभाग को शुद्ध पेयजल और जरूरत वाले स्थानों पर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में दुर्गा पंडालों, मूर्ति विसर्जन स्थलों और कुंडों की सफाई नगर निगम कराएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में यह जिम्मेदारी जिला पंचायती राज अधिकारी की होगी। आयोजक पंडालों में वैकल्पिक प्रकाश के लिए इमरजेंसी लाइट और जनरेटर की व्यवस्था जरूर रखें। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन पोखरों, तालाबों और पर्याप्त पानी वाले स्थलों पर ही होगा। कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। विसर्जन स्थलों के रास्तों पर सफाई, पर्याप्त पानी और प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रावण दहन का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से करने और त्योहार श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें