फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत शिविरों में भोजन, पानी और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय सरैया और यूनाइटेड पब्लिक स्कूल स्थित बाढ़ राहत शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में रह रहे लोगों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को भोजन, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई समेत सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि राहत शिविरों में लोगों को भोजन, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और पर्याप्त सफाई के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्राथमिक विद्यालय सरैया के परिसर में टेंट लगवाने और शौचालयों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। पार्षद की मांग पर पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था कराने को भी कहा। उन्होंने कहा कि राहत शिविर में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। अध्यापक समय से विद्यालय पहुंचकर बच्चों को पढ़ाएं। अधिकारियों ने बताया कि शाम तक निचले इलाकों के कुछ और लोगों के राहत शिविर में पहुंचने की संभावना है।
जिलाधिकारी ने गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जरूरत के अनुसार अन्य बाढ़ राहत शिविरों को भी सक्रिय करने के निर्देश दिए। राजस्व, चिकित्सा, पशुपालन और नगर निगम समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। राहत शिविरों में कम्युनिटी किचन के माध्यम से रोजाना पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यूनाइटेड पब्लिक स्कूल स्थित राहत शिविर के निरीक्षण के दौरान डीएम ने आसपास के संभावित प्रभावित इलाकों की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में लोगों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिए। परिसर और शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित कराने को कहा। आसपास के जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार फॉगिंग कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें