फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे टी 20 क्रिकेट: विजय की 33 गेंदों पर 76 रन की पारी से इंजीनियरिंग विभाग ने फाइनल में बनाई जगह

Thu, 24 Apr 2025 03:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मिनी स्टेडियम लहरतारा में आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग ने प्रशासन विभाग की टीम को 41 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे की इंजीनियरिंग विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल क्रीड़ा स्थल मिनी स्टेडियम लहरतारा में आयोजित ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता अपने अंतिम पड़ाव पर है। बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग ने प्रशासन विभाग की टीम को 41 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 236 रन का स्कोर खड़ा किया। इंजीनियरिंग विभाग की ओर से विजय ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 33 गेंदों में 6 चौकों और 7 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 76 रन बनाए। 

इसके अलावा, अजीत ने भी महत्वपूर्ण योगदान देते हुए 26 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की सहायता से 48 रन जोड़े। जबकि सुभाष ने 20 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 37 रनों की पारी खेली। अखिलेश ने 18 और अभिषेक ने 16 रन का योगदान दिया। प्रशासन विभाग की गेंदबाजी की बात करें तो असलम ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; MGKVP: काशी विद्यापीठ में बीकॉम में 60, बीए में बढ़ेंगी 50% सीटें, प्रवेश समिति की बैठक में फैसला

यशवीर सिंह ने 2 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि पुष्पेंद्र को एक विकेट मिला। 237 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासन विभाग की टीम ने भी संघर्ष किया, लेकिन वे निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी। प्रशासन की ओर से राकेश गुप्ता ने 31 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए, लेकिन उनका प्रयास टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहा। 

इसे भी पढ़ें; बीएचयू पीएचडी विवाद: छह अधिकारी जिम्मेदार, भेजी गई छह दिन की खुफिया रिपोर्ट, पढ़ें- पूरा मामला

प्रमोद राय ने भी अर्धशतक जमाते हुए 29 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की सहायता से 54 रन बनाए। बालेंद्र पाल ने भी तेज गति से रन बटोरते हुए 16 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए, जबकि ऋषि ने 20 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग विभाग की गेंदबाजी भी प्रभावी रही। विजय ने गेंद से भी कमाल दिखाते हुए 4 ओवरों में 36 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। अखिलेश ने भी 4 ओवरों में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अजीत, कमलेश और हेमंत को एक-एक विकेट मिला। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए इंजीनियरिंग विभाग के विजय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे मिनी स्टेडियम, लहरतारा में ही खेला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें