बैठक में प्रवेश सेल समन्वयक प्रो. बंशीधर पांडेय, कुलसचिव दीप्ति मिश्रा, वित्त अधिकारी संतोष शर्मा, उप कुलसचिव हरीश चंद, आनंद मौर्य सहित सभी संकायाध्यक्ष, निदेशक, विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
प्रवेश के लिए उम्र की बाध्यता भी खत्म
कुलपति की अध्यक्षता वाली प्रवेश समिति की बैठक में यह भी फैसला हुआ कि विश्वविद्यालय में एनईपी के तहत प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके तहत अब सभी पाठ्यक्रमों (बीम्यूज को छोड़कर) में प्रवेश के लिए उम्र की बाध्यता खत्म कर दी गई। बैठक में प्रवेश सेल का भी गठन किया गया।
विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में बीबीए और एमए एजुकेशन पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही भैरव तालाब परिसर में बीसीए और बीबीए पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। गंगापुर परिसर में स्नातकोत्तर कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया जाएगा।