फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग का छात्र गंगा में डूबा

Sun, 21 Jun 2015 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दोस्तों के साथ भदैनी स्थित जानकीघाट पर शनिवार की शाम गंगा में नहाने गया सुसुवाहीं निवासी इंजीनियरिंग का छात्र शुभम कुमार राय (20) गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गया। घंटों खोजबीन के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे उसका शव निकाला जा सका।
विज्ञापन


सुसुवाहीं निवासी कोचिंग में पढ़ाने वाले झारखंडेय राय के दो बेटों और एक बेटी में सबसे छोटे शुभम ने पिछले साल लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लिया था। तीन दिन पहले ही छुटिट्यों में वह घर आया था। शनिवार की शाम साढ़े चार बजे वह पड़ोस में रहने वाले दो दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला। तीनों शाम करीब साढे़ पांच बजे जानकी घाट पर पहुंचे। इसके बाद तीनों

वहां नहाने लगे। इसी बीच शुभम गहरे पानी में चला गया। तैरना नहीं आने से वह डूबने लगा। उसे डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते, शुभम गंगा में डूब चुका था। सूचना के बाद इंस्पेक्टर भेलूपुर एके ओझा सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ जानकीघाट पर पहुंचे। इसके बाद गोताखोरों की मदद से पुलिस गंगा में डूबे छात्र की तलाश में जुट गई। सूचना के बाद पिता झारखंडेय, मां रीता, बहन डॉली भी घाट पर पहुंचीं। रात करीब साढे़ नौ बजे शव निकाला जा सका। शुभम का बड़ा भाई विपिन बंगलूरू से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें