फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुंबे की बोली लगी 65 हजार, विक्रेता ने रखी ढाई लाख रुपये कीमत

Wed, 23 Sep 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
 बकरीद के मद्देनजर बकरा मंडी में खरीदारी तेज हो गई है। कुर्बानी के लिए जानवरों की खरीद-फरोख्त करने लोग यहां पहुंच रहे हैं। बेनियाबाग स्थित बकरा मंडी में देसी, अलवरी, तोतापरी, जमनापरी और बरबरा बकरों के बीच दुंबा (भेड़) भी लाए गए हैं।
विज्ञापन

सफेद-काले रंग के एक दुंबे (भेड़) की बोली मंगलवार को 65 हजार रुपये तक पहुंची। 75 किलो के इस दुंबे को  मुगलसराय के हाजी शमीम अहमद मंडी में बेचने ले आए हैं। उन्होंने इसकी कीमत ढाई लाख रुपये रखी है।

हाजी शमीम खान ने बताया कि दो साल पहले बंगलूरू से दुंबे का बच्चा उनके चाचा ले आए थे। दो साल तक घरवालों ने इसकी देखभाल की। रोजाना की इसकी खुराक एक किलो काबुली चना और एक किलो जौ है। बकरीद के मद्देनजर वे इसे बकरा मंडी में लाए हैं।
विज्ञापन

बताया कि उन्होंने इसकी कीमत ढाई लाख रुपये रखी है लेकिन अब तक अब तक 65 हजार तक ही लोग देने को तैयार हुए हैं। मंडी में बकरों की खरीद-फरोख्त का सिलसिला पूरे दिन चला। बकरीद 25 सितंबर को है। अगले दो दिनों में खरीदारी और तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें