फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में ऊर्जा मंत्री की बैठक: बोले- नालों की सफाई, जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त कराएं; लापरवाही अक्षम्य

Thu, 27 Aug 2026 05:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या से लोगों को राहत देने के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं। बारिश के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए व्यवस्थाएं बेहतर करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में बैठक करते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को सर्किट हाउस में बैठक कर जलभराव, जल निकासी और बिजली व्यवस्था की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री ने बारिश के कारण उत्पन्न जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए वर्तमान स्थिति पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को तत्काल सभी आवश्यक कदम उठाकर नागरिकों को राहत पहुंचाने के कड़े निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि जलभराव की समस्या के स्थायी एवं प्रभावी समाधान के लिए नालों की सफाई, जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त कराएं। जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। बारिश के दौरान कहीं भी जल निकासी बाधित न हो और लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। 

उन्होंने सीवर एवं जल निकासी व्यवस्था को भी प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक व पर्यटन नगरी में जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। बैठक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

एक्स हैंडल की शिकायत का तुरंत समाधान करें अधिकारी
विद्युत निगम की समीक्षा के दौरान मंत्री एके शर्मा ने निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली से जुड़ी समस्याओं के लिए उपभोक्ता या आमजन एक्स हैंडल पर शिकायत करते हैं। उन समस्याओं का निस्तारण करते हुए तत्काल अपडेट करें। कहा कि लगातार शिकायत मिल रही है कि अधिकारी फोन नहीं उठाते। इसकी जवाबदेही तय होगी। सभी अधिकारी फोन उठाएं और जवाब दें। 

उन्होंने कहा कि बारिश में बिजली संबंधी दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए पोल, तार, ट्रांसफाॅर्मर व अन्य बिजली उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था का लगातार निरीक्षण करें। किसी भी संभावित खतरे को पहले से चिह्नित कर तत्काल उसका समाधान कराएं। कहीं भी तार टूटने, जलभराव वाले क्षेत्र में बिजली प्रवाह या अन्य जोखिम की स्थिति होने पर तत्काल कार्रवाई कराएं। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

कार्यालय तक सीमित न रहें
मंत्री एके शर्मा ने कहा कि अधिकारी कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि फील्ड में जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें और समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को पूरी तरह सतर्क रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें