तालाबों का अतिक्रमण होने के बाद जनता अब इनकी मुक्ती की गुहार लगा रही है। जानकारी के अनुसार एक दर्जन से ज्यादा तालाब अतिक्रमण का शिकार हैं और इनका जीर्णोद्धार नहीं हो पा रहा।
मेंहदीगंज में तालाबों पर अतिक्रमण है। गांव में एक दर्जन से अधिक जल खाता है। जिसमें तालाब गड़ही, पोखरी आदि है। इन जल संचित खाते पर अतिक्रमण के कारण तालाबों का जीणोद्धार नहीं हो पा रहा है। गांव के लोग विगत 5 वर्षों से लगातार इन तालाबों को कब्जा मुक्त किए जाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण 20 से अधिक बार तहसील दिवस पर शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। गांव के रामाश्रय वर्मा, बिंदु पटेल, सुरेंद्र प्रताप सिंह, राम आधार, बचाऊ, बिहारी लाल श,सुनील पटेल, राधे विश्वकर्मा आदि ने बताया कि वे लोग चाहते हैं कि ग्राम सभा की संपत्ति और जल खाता अनाधिकृत कब्जे से मुक्त हो तथा उसमें बारिश का जल संचित हो। जिससे गांव आसपास का जल स्रोत अच्छा बना रहे।
इस बारे में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी आराजी लाइन सुरेंद्र यादव बताते हैं कि ग्राम पंचायत का प्रस्ताव तालाब के जीर्णोद्धार के लिए आया है। लेकिन अतिक्रमण के चलते प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हो पा रहा है।उन्होंने कहा कि तहसील से ही संबंध में अतिक्रमण मुक्ति का प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही काम संभव हो पाएगा।