फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, आलाकत्ल दिखाने की बात कहकर ले गया था; पुलिस पर करने लगा फायरिंग

Wed, 16 Apr 2025 09:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Encounter in Ghazipur: पुलिस बदमाश को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने डबल मर्डर में प्रयुक्त आलाकत्ल को दूसरी जगह छिपाने की बात कही। उसे लेकर पुलिस बताए स्थान पर पहुंची तो उसी कट्टे से बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल बदमाश से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: गाजीपुर के खानपुर पुलिस थाना क्षेत्र के उचौरी डबल मर्डर का आरोपी और 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी के कब्जे से पिस्टल, 2 खोखा कारतूस और एक कारतूस बरामद किया। 

विज्ञापन




पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डबल मर्डर में शामिल आरोपी और उचौरी निवासी शाहिल उर्फ बिल्लू का हाथ-पैर बंधाकर किसी ने उचौरी में छोड़ दिया है। मौके पर पहुंच कर अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी खानपुर ले ले गई। स्वाट टीम को भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त रूप से अभियुक्त से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। आलाकत्ल के संबंध में अभियुक्त ने बताया कि उसे सैदपुर क्षेत्र में छिपा कर रखा है। आलाकत्ल की बरामदगी के लिए अभियुक्त की निशानदेही पर मौके पर जाया गया। जहां बरामदगी के उपरांत धोखे से उसी आलाकत्ल से अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

बचाव में पुलिस टीम द्वारा की गयी फायरिंग में अभियुक्त घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें