फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर ग्राम रोजगार सेवकों ने धरना दिया। अपनी मांगो से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी बीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन

चिरईगांव में धरने का नेतृत्व कर रहे रोजगार सेवक संघ के अतुल कुमार सिंह ने कहा कि मनरेगा कर्मचारियों का नियमतीकरण, बकाया भुगतान, संतोषजनक मानदेय देने आदि मांगों का पत्रक बीडीओ को सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में पिंटू कुमार, सूर्य प्रकाश सिंह, केशव यादव, राजनारायण, दुर्गावती, साधना आदि रहे।
उधर, सेवापुरी में मनरेगा कर्मचारियों ने कहा कि ग्राम विकास विभाग द्वारा मनरेगा कर्मियों में वर्तमान सरकार के प्रति असंतोष व्याप्त है। मनरेगा कर्मियों के विरुद्ध जेम पोर्टल से नियुक्तिख् मेट चयन जैसे प्रतिकूल निर्देश निर्गत किए गए हैं। इन्हें समाप्त करने की जरूरत है। इस दौरान धीरज कुमार मौर्या, राजेश कुमार, विजय कुमार, मनोज कुमार, अशोक कुमार, गायत्री देवी आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, पिंडरा ब्लॉक के मनरेगा कर्मियों ने शासन द्वारा मांगों को पूरा न किये जाने पर सोमवार को ब्लॉक पर धरना दिया। चेतावनी दी कि समाधान न हुआ तो जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान राकेश कुमार वर्मा, गुलाब प्रसाद, सच्चिदानंद यादव, देवेंद्र सिंह, राजन चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें