फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs 2025: काशी के युवा जर्मनी में बनाएंगे बनारसी व्यंजन, सालाना मिलेंगे 24 लाख रुपये; यहां जल्द करें आवेदन

Tue, 11 Feb 2025 05:28 PM IST
प्रगति चंद सार्थक पांडेय, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।

सार

Job In Germany: विदेश में नौकरी करने का युवाओं का सपना साकार होगा। भारत के युवाओं को जर्मनी में अच्छी सैलरी पर नौकरी दी जा रही है। इसके लिए आवेदन मांगा गया है।
विज्ञापन
AAI Junior Assistant Job - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के युवाओं को जर्मनी में अच्छी सैलरी पर रोजगार दिया जाएगा। भारत और जर्मनी सरकार के बीच एक करार हुआ है। सेवायोजन कार्यालय लगातार देश के साथ विदेश में भी युवाओं को रोजगार दे रहा है। कार्यालय ने फिर से जर्मनी के लिए आवेदन मांगा है। जहां उन्हें होटलों में कुकिंग करनी होगी। 

विज्ञापन


इसमें 30 पोस्ट हैं। इसके लिए दो से पांच साल तक अनुभव होना चाहिए। जहां इन्हें बनारसी भोजन के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार करने होंगे। युवा https://rojgaarsangam.up.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। युवाओं को अंग्रेजी के साथ जर्मनी भी आनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर ट्रेनिंग देने की तैयारी चल रही है। 

पिछले महीने जापान, जर्मनी और इस्राइल सरकार के करार के बाद स्वास्थ्य विभाग में सहायक नर्स, केयर टेकर और डिलेवरी बाय सहित कई पदों पर नौकरी के लिए पूर्वांचल में युवाओं की तलाश की जा रही है। पिछले साल इस्राइल श्रमिकों को भेजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन में 40 घंटे करना होगा काम

विदेश जाने वाले युवा लगातार सरकार और विदेश मंत्रालय के संपर्क में रहते हैं। ताकि उनके साथ कोई घटना न हो सके। रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि अगर किसी को आवेदन में कोई परेशानी हो तो वह सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। 

जर्मनी में 24 लाख तक सैलरी दी जाएगी, साथ ही छह दिन में 40 घंटे काम करना होगा। इसका सलेक्शन ऑनलाइन साक्षात्कार के बाद होगा। युवाओं का चिकित्सा बीमा भी किया जाएगा। भारत में ऑनलाइन मोड के माध्यम से निशुल्क जर्मन भाषा पाठ्यक्रम सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें