फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में हड़ताल पर रहे कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Wed, 09 Jan 2019 10:42 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
हड़ताल करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगों के समर्थन में पूर्वांचल में बैंक, डाक, बीमा, बिजली और अन्य विभागों के कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। विभिन्न विभागों में विशेषकर बैंक-डाकघरों में काम ठप होने से लोगों को परेशानी हुई। चेकों का निस्तारण नहीं हो सका। कर्मचारी बुधवार को भी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


वाराणसी में प्रधान डाकघर कैंट पर डाक कर्मियों, मंडल कार्यालय भेलूपुर पर बीमा कर्मियों के अलावा बिजली विभाग के कर्मचारियों ने धरना दिया। हड़ताल से बैंक और डाकघरों में 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। 10 हजार चेकों का निस्तारण नहीं हो सका।

अन्य जिलों में भी वेतन, भत्ते में बढ़ोतरी और केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मचारी और श्रमिक हड़ताल पर रहे। राज्य कर्मचारी महासंघ के सभी घटक संगठन, बैंकों के संगठन, डाकघर, बीएसएनएल, आंगनबाड़ी संघ, बीमा, विद्युत विभाग, आशा, पीआरडी आदि संगठनों से जुड़े कर्मचारियों ने धरना दिया।
विज्ञापन


कर्मचारियों की हड़ताल से जौनपुर में 300 करोड़, चंदौली में 250 करोड़, आजमगढ़-गाजीपुर में सौ-सौ करोड़, सोनभद्र में 95 करोड़, मिर्जापुर में 90 करोड़, मऊ में 60 करोड़, भदोही में 25 करोड़, बलिया में पांच करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें